शिवराज सिंह चौहान बोले- कर्जमाफी के लिए 31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगाना किसान भाइयों के साथ अन्याय है

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगा कर छन्नी लगा कर आधी-अधूरी कर्ज माफी की घोषणा मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ घोर अन्याय है। कांग्रेस को ऐसे छलावे से दूर रहना चाहिए लेकिन ये वो ठीक से जान ले कि मैं सोया नहीं हूं, मैं जाग रहा हूं और मेरी पैनी नजरें उन पर ही हैं।

Shivraj Singh Chauhan target Madhya Pradesh kamal nath Govt on farm loan waiver

बता दें कि शिवराज सिंह का ये ट्वीट राज्य सरकार के उस फैसले पर आया है जिसमें कहा गया है कि सरकार 31 मार्च 2018 तक का कर्ज माफ करेगी। हालांकि अब खबर है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये बंदिश हटा दी है। कमलनाथ ने सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद सबसे पहले किसान कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किया था। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद देश के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और उनका कर्ज माफ होगा।

दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने राज्य की जनता से वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। 230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस ने 114 सीटे जीती। जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के खाते में 108 सीटें आई।

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में केवल एक बार पेशाब की इजाजत, पाकिस्तानी जेल में टॉर्चर की कहानी हामिद की जुबानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+