जब राहुल गांधी को बोले शिवराज, वो तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएगा

जब राहुल गांधी को बोले शिवराज, वो तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएगा

सतना। मध्य प्रदेश की सतना सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाकर तंज कसा। भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल तिवारी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि मतदान के दिन के बाद वो कहीं नजर नहीं आएंगे। वो देश में कम विदेश में ज्यादा रहते हैं। वो तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाएंगे, काम तो आखिर में मामा ही आएगा।

मध्य प्रदेश की खुशहाली के लिए मुझे वोट दें: शिवराज

मध्य प्रदेश की खुशहाली के लिए मुझे वोट दें: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मुझे समृद्ध मध्यप्रदेश बनाना है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था सबके लिए करनी है। मध्य प्रदेश में मां-बहनों-बेटियों की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे, उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए मुझे आशीर्वाद दीजिये।

कांग्रेसी करते हैं केवल वादे

कांग्रेसी करते हैं केवल वादे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम गरीबों का मुफ्त इलाज करवाते हैं तो कांग्रेसियों को गुस्सा आता है। मुझे 13 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जमे देख भी उन्हें गुस्सा आता है। यह राजा-महाराजा और उद्योगपति हमको अपशब्द कहते नहीं थक रहे, लेकिन मैं रूकने वाला नहीं हूं। मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाकर ही दम लूंगा। कांग्रेसी केवल वादे करते हैं, हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने मध्यप्रदेश को 2022 तक झोपड़ी, कच्चे मकान मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।

जो कहीं नहीं हुआ, मध्य प्रदेश में हुआ

जो कहीं नहीं हुआ, मध्य प्रदेश में हुआ

शिवराज सिंह ने गुरुवार को कहा, छोटे किसान जो मंडी और क्रय केंद्र पर अपना उपज बेचने नहीं जा पाते, उनको भी बड़े किसानों की तरह बोनस दिया जाएगा। प्रति एकड़ के हिसाब से आकलन कर यह राशि सीधे किसानों के खाते में डाली जाएगी। जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ, वह हमने मध्यप्रदेश में किया। किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराया। गेहूं और धान रिकॉर्ड समर्थन मूल्य पर खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+