अपने साले के खिलाफ प्रचार करने गए शिवराज ने कहा, I Love you too

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को चुनावी मंच से आई लव यू टू कहा तो ना सिर्फ उनकी पार्टी के लोग हंस पड़े, उन्हें सुनने आम लोग भी हंसी नहीं रोक सके। शिवराज सिंह वारासिवनी पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वट मांगने पहुंचे थे, जहां कांग्रेस के टिकट पर उनके साले संजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहीं पर शिवराज चौहान ने आई लव यू का ये किस्सा सुनाया।

बच्चे कहते हैं मामा, आईलव यू

वारासिवनी में चुनावी सभा के दौरान जहां चौहान ने कांग्रेस पर प्रहार कियो तो वहीं कहा कि उनको बच्चे मामा आई लव यू कहते हैं। चौहान ने कहा, जब बच्चे और बड़े उनको आईलव यू कहते हैं तो वो भी कह देते हैं कि आई लव यू टू। शिवराज का इतना कहना था कि पूरी सभा हंसने लगी।

 कांग्रेस पर शिवराज का हमला

कांग्रेस पर शिवराज का हमला

शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वो कहते हैं गुस्सा आता है लेकिन क्यों गुस्सा आता है, हमने गरीब कल्याण के लिए काम किया, सड़कों का जाल बिछा दिया, खेतों तक पानी पहुंचाया, जबकि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया। शिक्षा व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया था कांग्रेस ने, हमने प्रदेश के विकास के लिए काम किए, सिंचाई परियोजनाएं शुरू कर सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी कर 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर कर दिया, तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। हम गरीब के बिजली के बकाया बिल माफ करें, उन्हें आवास दें और उनके आय बढ़ाने के साधन बनाएं तो कांग्रेस को गुस्सा आता है। हमने तय किया है कि अगले चार साल में हर गरीब का अपना पक्का मकान होगाहमने तय किया है कि 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को हम स्कूटी देंगे, इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है।

शिवराज के साले संजय सिंह को कांग्रेस ने बनाया है उम्मीदवार

शिवराज के साले संजय सिंह को कांग्रेस ने बनाया है उम्मीदवार

सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी बालाघाट की वारासिवनी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। संजय सिंह चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। राजनीति के साथ-साथ वो फिल्मी पर्दे पर भी सक्रिय रहे हैं। हाल ही में रिलीज पैडमैन फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साले का किरदार निभाया था। मसानी सिंह साब द ग्रेट, गली-गली चोर में भी छोटी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+