शिवपाल बोले पीएम मोदी विदेश में भारत की बदनामी करा रहे हैं

शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री पर जमकर बोला हमला, बोले पीएम विदेश में भारत की बदनामी करा रहे हैं।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट प्रतिबंधित करने के बाद सपा के यूपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पीएम पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम को उन लोगों के घर जाकर देखना चाहिए जिनके घरों में शादी है।

shivpal singh

पीएम मोदी का छलका आंसू, मैंने घर-परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा

शिवपाल यादव ने कहा कि जिनके घरों में शादी है वो परेशान हैं, मोदीजी बहुत देशभक्त बनते हैं, बाहर जाकर देश की बदनामी करा रहे है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के बाहर जाकर भारत की बदनामी करा रहे हैं।



मोदीजी ने अपनों की व्यवस्था पहले ही कर दी

शिवपाल यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि मोदीजी ने अपने लोगों की पहली ही व्यवस्था कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह बात भी सामने आनी चाहिए।

अखिलेश ने भी किया था विरोध
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि इन नोटों को बैन किए जाने से समाधान नहीं निकलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा था कि भ्रष्ट लोग भ्रष्ट रहेंगे, ये लोग 2000 रुपए के नए नोट आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से गांव के लोगों व गरीबों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+