सपा-बसपा गठबंधन नहीं 'ठगबंधन' , कांग्रेस के साथ जाने को तैयार: शिवपाल यादव
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की तैयारी कर रहे कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के लिए महज दो सीटें छोड़कर उसे किनारा कर दिया। जहां एक ओर सपा-बसपा से कांग्रेस को झटका मिला तो वहीं पार्टी को यूपी में नए साथी का न्यौता भी मिला है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन एक 'ठगबंधन' है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन एक ठगबंधन है और पैसे के लिए है। उन्होंने कहा कि ये भी हो सकता है कि गठबंधन से पहले ही पैसों की लेन-देन हो गया हो। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। उन्होंने साफ किया कि अभी तक कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जितने भी सेक्युलर दल हैं, कांग्रेस भी है, अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी, हमसे बात करेगी, तो मैं बिल्कुल तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कहा था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही बीजेपी को हरा सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया और कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications