'बेटे की कसम खाता हूं, अखिलेश ने अलग पार्टी बनाने को कहा था'
शिवपाल सिंह ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश अलग पार्टी बनाना चाहते थे, ये बात मैं अपने बेटे की कसम खाकर कहता हूं।
लखनऊ। यूपी के कूनबे में आज परिवार-वाद मचा हुआ है। चाचा-भतीजे की लड़ाई का आज क्या हश्र होगा ये तो पितामह मुलायम सिंह यादव अब से कुछ देर में तय करेंगे लेकिन अपनी सफाई में आज शिवपाल सिंह ने सारी सीमाओं को तााक पर रखकर शिद्दत से अखिलेश यादव पर आरोप लगाए हैं।
शिवपाल सिंह ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अलग पार्टी बनाना चाहते थे, ये बात मैं अपने बेटे की कसम खाकर कहता हूं, मैं गंगा जल हाथ में लेने को भी तैयार हूं।
शिवपाल ने क्या-क्या कहा...
- शिवपाल: रामगोपाल की दलाली नहीं चलेगी।
- शिवपाल: नेताजी मैंने आपके साथ बचपन में काम शुरू कर दिया था।
- शिवपाल: गांव-गांव में संघर्ष किया है।
- शिवपाल: 1975 में जयप्रकाश जी ने जो आंदोलन कराया था, कितनी जिम्मेदारियां होती थीं।
- शिवपाल: नेताजी जब आप जेल गए थे, तब आपकी लिख चिट्ठियां मैं लोगों तक पहुंचाता था।
- शिवपाल:मैंने जगह-जगह जाकर टोलियां बनाईं।
- शिवपाल: क्या हमारे विभाग में काम अच्छा नहीं हुआ? क्या मेरा कोई योगदान नहीं है?
- शिवपाल: सीएम बताएं मैंने कहां कमी रखी। मेरा सीएम से कोई झगड़ा नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications