मंत्रालय को लेकर शिवसेना नाराज, ठाकरे आज करेंगे फैसला

शिवसेना ने अपने मंत्री को मिले विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें तत्काल बदलाव की मांग की है। शिवसेना के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री के रुप में शपथ लेने वाले पार्टी नेता अनंत गीते ने उन्हें आवंटित मंत्रालय में कामकाज नहीं संभाला। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बुधवार को इस बारे में फैसला करेंगे कि मंत्रालय को स्वीकार किया जाए या नहीं। इस बारे में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज फैसला करेंगे।
इससे पहले शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लेने यहां आये उद्धव ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की और अपनी नाराजगी जाहिर की। गीते ने भी दिन में सिंह से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत हासिल की हैं। सरकार में विभाग बंटवारे को लेकर आक्रोश जन्म लेता जा रहा हैं। जब ग्रामीण विकास मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे से पूछा गया कि क्या गीते मंत्रालय को लेकर खुश नहीं हैं तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि भाजपा में कोई नाखुश नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications