शिवसेना ने दिया भाजपा को आखिरी अल्टीमेटम, इसके बाद कही अलग होने की बात

मंहगाई बढने से शिवसेना नाराज, भाजपा को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कहा है कि भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे आम आदमी परेशान है। शिवसेना ने सोमवार को भाजपा को मंहगाई रोकने और काम सही से करने की नसीहत दी। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा को महंगाई पर लगाम कसने और काम का तरीका बदलने को लेकर आखिरी अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद भी भाजपा नहीं सुधरी तो शिवसेना एनडीए से अलग होने पर विचार करेगी।

Shiv sena bjp tussle, mumbai, shivsena leaves nda, शिवसेना, भाजपा

संजय राउत ने कहा कि एनडीए के साथ रहने या ना रहने पर आखिरी फैसला शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ही लेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के ज्यादातर नेता भाजपा से अलग होकर जनता के बीच जाने के पक्ष में हैं।

सोमवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। खबर के मुताबिक, पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आने वाले चुनाव में अकेले लड़ने की वकालत की। वहीं मंहगाई को लेकर जनता में गुस्से का भी बात कही।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश में बढ़ रही पेट्रोल की कीमत के खिलाफ शिवसेना जल्द ही राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी। शिवसेना नेताओं ने इस मीटिंग के बाद भाजपा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी शिवसेना कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+