'घायल बाघिन और भी आक्रमक हो जाती है', ममता बनर्जी को लेकर शिवसेना का BJP पर हमला

'घायल बाघिन और भी आक्रमक हो जाती है', ममता बनर्जी को लेकर शिवसेना का BJP पर हमला

मुंबई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर 10 मार्च को नंदीग्राम में हुए कथित हमले के जरिए शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। ममता बनर्जी फिलहाल कोलकात के अस्पताल में भर्ती हैं, उनके पैर, कंधे, कमर और हाथ में चोटें आई हैं। नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। सामना में शिवसेना ने ममता बनर्जी की तुलना बाघिन से की है। शिवसेना ने लिखा है, 'जब बाघिन घायल हो जाती है तो और भी ज्यादा आक्रामण और हिंसक हो जाती है। इसलिए ममता बनर्जी के घायल पैर बीजेपी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी पड़ने वाले हैं।' ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं।

'चोटिल ममता पर, CBI जांच, सबसे बड़ा मजाक है'

'चोटिल ममता पर, CBI जांच, सबसे बड़ा मजाक है'

सामना में शिवसेना ने लिखा है, ''बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी हमले की बात सहानुभूति बटोरने के लिए कर रही हैं और इस हादसे की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी के पैर में चोट लगी है, उनके पैर में प्लास्ट लगा है और बीजेपी उस प्लास्टर की सीबीआई जांच करवाना चाहती है, बीजेपी की ये मांग पश्चिम बंगाल के चुनाव का सबसे बड़ा मजाक है। प्लास्टर ममता बनर्जी के पैर पर चढ़ा है लेकिन चिंता में बीजेपी है।''

'दीदी के पैर में लगा प्लास्टर BJP को बंगाल में 10-20 सीटों पर समेट देगा'

'दीदी के पैर में लगा प्लास्टर BJP को बंगाल में 10-20 सीटों पर समेट देगा'

सामना में शिवसेना ने लिखा है, ''ममता बनर्जी के पैर पर लगा प्लास्ट इस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 10 से 20 सीटों पर जरूर घायल कर सकता है। भले ही बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ममता बनर्जी को घेरने को घेरने की हर कोशिश की जा रही है। टीएमसी में हर दिन फूट डाली जा रही है। इतने के बाद भी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दबदबा बना हुआ है। पश्चिम बंगाल का चुनाव अब दीदी बनाम पीएम नरेंद्र मोदी हो गया है। सबकी निगाहें उसपर टिकी हैं। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म कर दिया है।''

सामना ने पूछा- बंगाल में BJP का चुनावी मुद्दा क्या है?

सामना ने पूछा- बंगाल में BJP का चुनावी मुद्दा क्या है?

सामना में शिवसेना ने सवाल किया है, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चुनाव प्रचार का मुद्दा क्या है?... बीजेपी का मुद्दा ये है कि सीएम ममता बनर्जी हिन्दू विरोधी हैं और वो जयश्री राम क्यों नहीं बोलती हैं? पश्चिम बंगाल में बीजेपी धर्म की राजनीति कर और ममता की हिन्दू विरोधी छवि बनाकर वोट मांग रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+