अमृता फडणवीस और शिवसेना के बीच 'जंग' से Axis Bank को नुकसान, ये है मामला

मुंबई। शिवसेना शासित ठाणे नगर निगम ने अपने सैलरी अकाउंट्स को एक्सिस बैंक से किसी दूसरे नेशनल बैंक में ट्रांसफर करने का फैसला किया है। ये जानकारी नगर निगम के एक अधिकारी ने दी है। ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के ने गुरुवार को एक मीटिंग के दौरान अधिकारियों को बैंक खातों को एक्सिस बैंक से दूसरे नेशनल बैंक में ट्रांसफर करने को कहा है।

सैलरी अकाउंट्स को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का निर्देश

सैलरी अकाउंट्स को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का निर्देश

दरअसल, ये घटनाक्रम पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और एक्सिस बैंक में वरिष्ठ पद पर काम करने पर करने वाली अमृता फडणवीस और शिवसेना के बीच पिछले कुछ समय से जारी जुबानी जंग के बाद सामने आया है। दो दिन पहले ही अमृता फडणवीस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कई महिलाएं उनके खिलाफ नारेबाजी करती दिखाई दे रही थीं और उनकी तस्वीरों पर जूते-चप्पल मारते हुए कुछ शिवसैनिक इस वीडियो में देखे जा सकते थे। शिवसेना प्रमुख और सीएम उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए अमृता फडणवीस ने इस वीडियो के जरिए उनपर निशाना साधा था।

एक्सिस बैंक को हो सकता है नुकसान

एक्सिस बैंक को हो सकता है नुकसान

वहीं, बैंक खातों के ट्रांसफर करने का फैसला उन खबरों के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि एक्सिस बैंक को महाराष्ट्र पुलिस विभाग के सालाना 11 हजार करोड़ रु के वेतन खातों का नुकसान हो सकता है क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार इन अकाउंट्स को दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो एक्सिस बैंक को बड़ा नुकसान हो सकता है।

अमृता लगातार शिवसेना पर निशाना साध रही हैं

अमृता लगातार शिवसेना पर निशाना साध रही हैं

इसके पहले, अमृता फडणवीस के 22 दिसबंर के एक ट्वीट पर काफी बवाल मचा था, जिसपर शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया था। अमृता फडणवीस ने उस ट्वीट में लिखा था, 'अपने नाम में ठाकरे लगा लेने भर से कोई 'ठाकरे नहीं हो सकता है।' इसके बाद शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसका जवाब दिया था और कहा था कि ठाकरे अपने नाम को जीवंत बनाए हुए हैं लेकिन अमृता फडणवीस एक पेशेवर बैंकर हैं,ये नहीं समझ सकती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+