शरद पवार और मोदी की मुलाकात पर बोले राउत-PM से मिलने का मतलब खिचड़ी पकना नहीं होता
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है, बीजेपी का साथ छोड़कर सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है कि इसी बीच आज शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर होगी, पार्टी के नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी।
शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया ये बयान
जब शिवसेना नेता संजय राउत से इस बारे में पूछा गया तो वो भड़कते हुए बोले कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का मतलब हमेशा कोई खिचड़ी पक रही है होता है क्या, शरद पवार किसानों के लिए लड़नेवाले बहुत बड़े नेता हैं, उनकी पीएम मोदी से मुलाकात का कोई और अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए, हमने ही उनसे कहा था कि किसानों के सिलसिले में वो पीएम मोदी से मिले लेकिन इस मीटिंग का कोई और एंगल नहीं निकालना चाहिए, मुझे शरद पवार पर कोई शक नहीं है, दिसंबर के पहले हफ्ते में हम सरकार बनाएंगे।
सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं: संजय राउत
राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी बाधाएं खत्म हो गई हैं और कल तक स्थिति साफ हो जाएगी और हम अगले महीने सरकार बना लेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैकडोर से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है और अब यह लगभग फाइनल हो चुकी है तो वहीं आज कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की मीटिंग होने वाली है, जो कि मंगलवार को टाल दी गई थी।

आज एनसीपी-कांग्रेस के नेता साथ बैठेंगे
फिलहाल आज एनसीपी-कांग्रेस के नेता साथ बैठेंगे, जिसमें सरकार किसकी और कैसे बनेगी इस पर चर्चा होगी, बैठक में अजित पवार, जयंत पाटिल, प्रफुल पटेल समेत एनसीपी के अन्य नेता दिल्ली में आज कांग्रेस के अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट शामिल होंगे, जबकि उद्धव ठाकरे ने 22 नवंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications