प्रियंका चतुर्वेदी को शिवसेना ने दिया राज्यसभा का टिकट, वरिष्ठ नेता ने कसा तंज, कहा- अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं इसलिए...

औरंगाबाद। राज्यसभा चुनाव में शिवसेना द्वारा महाराष्ट्र से प्रियंका चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाये जाने से पार्टी के अंदर नाराजगी देखी जा रही है, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं औरंगाबाद से पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है, खैरे ने तंज कसते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे की शिवसेना को शायद उनके जैसे पुराने नेताओं की जरूरत नहीं है और प्रियंका चतुर्वेदी हिंदी-अंग्रेजी अच्छा बोलती हैं, अच्छा हैं संसद में प्रभावी तरीके से मुद्दों को रख सकेंगी, हमारा क्या है, हम तो अपना काम करते ही रहेंगे।

राज्यसभा चुनाव से पहले शिवसेना में असंतोष

राज्यसभा चुनाव से पहले शिवसेना में असंतोष

बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है, खैरे ने मीडिया में बयान दिया कि राज्यसभा उम्मीदवार मुझे बनाया जाना चाहिए लेकिन आदित्य ठाकरे ने चतुर्वेदी के नामांकन पर जोर दिया है, मैं शुरूआत से शिवसैनिक रहा हूं और पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ काम किया है, मैं अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं प्रियंका चतुर्वेदी: चंद्रकांत खैरे

अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं प्रियंका चतुर्वेदी: चंद्रकांत खैरे

मालूम हो कि कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आई प्रियंका चतुर्वेदी , कांग्रेस की स्टार प्रवक्ता रह चुकी हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह दिए जाने से नाराज होकर प्रियंका ने पार्टी को अलविदा कह दिया था, प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म मुंबई में 19 नवंबर 1979 को हुआ था लेकिन उनका परिवार यूपी से ताल्लुक रखता है, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई, जुहू के सेंट जोसफ हाई स्कूल से हुई है और उन्होंने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक किया है।

बेहतरीन ब्लॉगर हैं प्रियंका

बेहतरीन ब्लॉगर हैं प्रियंका

प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया पीआर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमपॉवर कंसल्टेंट्स से बतौर डायरेक्टर की थी। वह प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं , वो बेहतरीन ब्लॉगर लिखने के लिए भी जानी जाती हैं, उनका ब्लॉग किताबों का रीव्यू लिखता है और काफी लोकप्रिय है।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत

राजनीतिक जीवन की शुरुआत

वाद-विवाद में बेहद ही प्रवीण मानी जाने वाली प्रियंका ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2010 में कांग्रेस ज्वाइन करके की थी, धीरे-धीरे पार्टी के अंदर इनका कद बढ़ता गया और ये साल 2012 में उत्तर-पश्चिमी मुंबई के भारतीय युवा कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बना दी गईं और साल 2013 में कांग्रेस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+