OTT Bigg Boss 3: 'अश्लीलता की सारी हदें पार', अरमान-कृतिका पर भड़कीं शिवसेना नेता, बिग बॉस-3 बैन करने की मांग
Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस बार विवादों में है। शो में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों वाइफ कृतिका और पायल के साथ पहुंचे थे, हालांकि पायल शो से बाहर हो चुकी हैं। वहीं कृतिका और अरमान गेम में आगे बढ़ रहे हैं। इसी के साथ शो में कृतिका को लेकर अरमान ने झगड़ा भी किया और विशाल को थप्पड़ जड़ दिया।
इसके अलावा बिग बॉस के घर से अरमान और कृतिका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना की विधायक ने शो के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

शिवसेना विधायक ने खोला मोर्चा
शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से ओटीटी शो बिग बॉस 3 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शो के अंदर अश्लीलता की सारी हदें पार हो चुकी हैं।
मुंबई पुलिस से एक्शन लेने की मांग
मनीषा कायंदे ने अपने बयान में कहा, "बिग बॉस 3 एक रियलिटी शो है। इसकी शूटिंग चल रही है। इसमें पूरी तरह से अश्लीलता दिखाई जा रही है और इसे यहां दिखाया गया है। यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी इसमें शामिल है। अब उसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं और जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं, उसके लिए अब हमने मुंबई पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है और उन्हें एक पत्र भी दिया है।"
शो के सीईओ को गिरफ्तार करने की मांग
उन्होंने आगे कहा, "रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता का यह सार्वजनिक प्रदर्शन, कहां तक सही है। यह युवा दिमाग को कैसे प्रभावित करता है? हम केंद्र में सूचना और प्रसारण मंत्री के पास भी जाएंगे और हम उनसे संसद के इसी मौजूदा सत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून लाने का अनुरोध करेंगे। हमने उनसे एक्टर्स और शो के सीईओ को भी गिरफ्तार करने के लिए कहा है।"












Click it and Unblock the Notifications