शिवसेना का मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, 'मेक इन इंडिया' को बताया स्कैम

नई दिल्ली। एक तरफ राफेल डील को कांग्रेस घोटाला बता रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने मोदी सरकार पर 'मेक इन इंडिया' को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' एक रोज़गार घोटाला है। उन्होंने दावा किया कि रोजगार पैदा करने और विदेशी निवेश दिखाने वाले आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं।

Shiv Sena lashes out at bjp, says Make in India is a scam, employment generation figures don’t add up

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है, 'प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और अन्य नेता बार-बार जोर दे रहे थे कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही बोलते हैं। संजय राउत ने लिखा है कि यह भी कहा जा रहा है कि विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। लेकिन, इन सबसे रोजगार के अवसर बनते दिखाई नहीं देते हैं। इसका मतलब है रोजगार पैदा करने को लेकर दिए गए आंकड़ों में कुछ घोटाला है।

शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि देश के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और यदि ये समस्या ऐसे ही बढ़ती रही तो अराजकता का कारण बन जाएगी। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि पिछले चार सालों में एक करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं, लेकिन नोटबंदी के कारण 40 लाख नौकरियां चली गईं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+