शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पंजाब के फिरोजपुर से सांसद सुखबीर बादल ने ट्वीट कर लिखा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सेहत ठीक है। प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वो तमाम लोग, जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे साथ संपर्क में आए हैं उनसे मेरी गुजारिश है कि वो खुद को आइसोलेट करें और कोई लक्षण दिखे तो टेस्ट कराएं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Sukhbir Singh Badal Corona Positive, ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी

    Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal tests positive for COVID19

    देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों मं कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। पंजाब में कई जिलों में बीते 8-10 दिन से कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। पंजाब सरकार ने सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है। वहीं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी एक माह के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

    देश में कोरोना के मामलों की बात तक की जाए तो मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 24,492 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में सामने आए 24,492 नए कोविड-19 केसों के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है। वहीं देश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,58,856 हो गई है।

    भारत में पिछले लगभग एक हफ्ते से कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के अलावा भारत में पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+