शिरडी साईं दरबार में टूटा दान का रिकॉर्ड, इस साल इतनी रही चढ़ावे की रकम
शिरडी। दुनियाभर में साईं बाबा के भक्तों की संख्या बहुत अधिक है। हर साल यहां करोड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। यहां करोड़ों का दान मिलना एक आम बात है। लेकिन इस साल साईं दरबार में दान के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। आंकड़ों की मानें तो साल 2019 में बाबा के दरबार में रिकॉर्ड तोड़ 287 करोड़ 6 लाख 85 हजार रुपये दान के तौर पर चढ़ाए गए हैं। इसमें 19 किलो सोना और करीब 392 किलो चांदी शामिल है।
Recommended Video

बीते साल से 2 करोड़ रुपये अधिक
वहीं भक्तों की संख्या इस बार बीते साल के मुकाबले कम रही है। लेकिन दान का आंकड़ा बीते साल से 2 करोड़ रुपये अधिक है। लेकिन इस बार सोने की वस्तुओं का दान कम रहा है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस साल दान पेटी में 156 करोड़ 49 लाख 2,350 का गुप्त दान मिला, दान काउंटर पर 60 करोड़ 84 लाख 8 हजार 590 रुपये भेंट स्वरूप चढ़ाए गए। वहीं चेक और डीडी के माध्यम से 23 करोड़ 35 लाख 90 हजार 409 रुपये दान में मिले हैं।

मनिऑर्डर के माध्यम से दान
इसके साथ ही लोगों ने मनिऑर्डर के माध्यम से भी दान किया है। इसके माध्यम से मंदिर को 2 करोड़ 17 लाख 83 हजार 515 रुपये का दान मिला है। लोगों ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी दान किया है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 17 करोड़ 59 लाख 11 हजार 424 रुपये शिरडी मंदिर को भेंट किए गए हैं। साथ ही 16 करोड़ 2 लाख 51 हजार 606 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी मिला है।

कितना सोना और चांदी चढ़ा?
सोने की बात करें तो दान में 19048.860 ग्राम (19.05 किलो) सोना और 391757.470 ग्राम (391.8 किलो) चांदी बाबा को भेंट स्वरूप मिला है।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications