1 महीने की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी, एक्ट्रेस ने कहा-तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी Samisha

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हसीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मम्मी बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने समीषा रखा है, 15 फरवरी को पैदा हुई समीषा रविवार को एक महीने की हो गई है, जिस पर खुश होते हुए मम्मी शिल्पा ने एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट के साथ क्यूट फोटो शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीषा'

'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीषा'

अपनी पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीषा, एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं, मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं और इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में आप शिल्पा के परिवार के हाथ एक दूसरे के हाथ में देख सकते हैं, सबसे नीचे राज कुंद्रा का हाथ है, फिर शिल्पा का हाथ, फिर उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का हाथ और फिर बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा का हाथ है, ये फोटो बहुत क्यूट है।

शिल्पा ने शेयर की थी क्यूट फोटो

शिल्पा ने शेयर की थी क्यूट फोटो

हाल ही में शिल्पा अपनी पूरी फैमिली साथ मुंबई के कलीनी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं, जहां उनकी नन्हीं परी समीषा भी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लोगों ने वायरल हो रही तस्वीर पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी थीं।

शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ

आपको बता दें कि 21 फरवरी को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। शिल्पा और राज कुंद्रा एक बड़ा बेटा विवान है। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ था।

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है...

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है...

बच्ची का नाम शिल्पा ने समीषा रखा है, शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर किया था उनकी बेटी ने उनकी उंगली थाम रखी थी, फोटो के साथ उन्होंने लिखा, था हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। हम दिल से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है।

'वो जो भगवान के समान है'

'वो जो भगवान के समान है'

अपनी बेटी के नाम समीषा का मतलब बताते हुए शिल्पा ने लिखा था, घर में आई जूनियर एसएसके, संस्कृत में 'स' का मलतब है 'प्राप्त होना' और 'मीषा' के रशियन में मायने हैं 'वो जो भगवान के समान है' तुम इस नाम को साकार करती हो- हमारी लक्ष्मी माता और हमारे परिवार को पूरा करती हो।

 राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं शिल्पा

राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं शिल्पा

मालूम हो कि 44 साल की शिल्पा ने नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों से ब्रेक लिया था और परिवार के साथ ही समय बिताती रही थीं लेकिन अब वो बड़ी जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। उनके बड़े बेटे विवान की उम्र सात साल की है। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा को फिटनेस आईकान कहा जाता है, वो राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+