10 साल बड़ी आयशा से इश्क कर बैठे थे शिखर धवन, कहलाते थे लविंग कपल, क्यों हुआ तलाक?
नई दिल्ली, 08 सितंबर। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं हैं। उनकी और उनकी पत्नी आयशा का तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद आयशा ने ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को दी। आयशा की पोस्ट उनके दर्द को पूरी तरह से बयां कर रही है। हालांकि आयशा ने तो अपनी बात कह दी लेकिन शिखर धवन की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। इस खबर के सामने आने के बाद शिखर धवन के चाहने वालों को गहरा झटका लगा है, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों के तलाक की वजह क्या है?

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक
कभी क्रिकेट की गलियारों में 'मेड फॉर इच अदर' कहलाने वाले शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का रिलेशनशिप हमेशा से लोगों के बीच में काफी चर्चित रहा है क्योंकि शिखर धवन ने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की थी, उनकी तो ये पहली शादी थी लेकिन आयशा की ये दूसरी शादी थी। उन्हें पहली शादी से दो बेटियां भी हैं। साल 2014 में शिखर धवन एक बेटे के पिता बने थे, जो उनकी और आयशा की पहली संतान है।
Recommended Video

FB के जरिए हुई थी शिखर-आयशा की दोस्ती
दोनों के बीच दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। दरअसल आयशा मुखर्जी हरभजन सिंह के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में थी, जहां पहली बार धवन की नजर खूबसूरत आयशा पर पड़ी थी,जिसे देखने के बाद धवन ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे कि आयशा ने एक्सेप्ट कर लिया और बस यहीं सें वार्तालाप का सिलसिला शुरू हुआ जो कि पहले मोहब्बत और फिर शादी में तब्दील हुआ।

'साथ रहे हमारा जनम-जनम तक..'
अपनी पांचवी शादी की सालगिरह में धवन ने अपनी पत्नी के लिए जो पोस्ट लिखी थी वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी, धवन ने उसमें इश्क को कुछ इस तरह से जाहिर किया था,जिसे पढ़ने के बाद कोई भी अंदाजा लगा सकता था कि वो आयशा से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं इसलिए आज उनके चाहने वालों को दोनों के अलग होने की बात पच नहीं रही है। धवन ने लिखा था कि 'साथ रहे हमारा जनम-जनम तक, करता हूं ये दुआ, तेरे दर पे झुके सर मेरा, है मेरी यही रजा.. 'आई लव यू', 5 वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।'

आयशा ने कही थी ये बात
यही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान आयशा मुखर्जी ने कहा था कि 'शिखर धवन मैदान पर तो काफी एग्रेसिव और विस्फोटक हैं लेकिन दिल से बहुत सॉफ्ट और लविंग हैं, वो बहुत रोमांटिक हसबैंड और केयरिंग फादर हैं। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करती हूं, जो मैं उनकी लाइफ का हिस्सा हूं।' इसलिए आज जब दोनों अलग हुए तो हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर जब इतना प्यार था तो अलग होने की वजह क्या है?
तलाक एक 'गंदा' शब्द है
आपको बता दें कि आयशा मुखर्जी ने मंगलवार को अपनी पोस्ट में जो लिखा है वो काफी दर्द भरा है। उन्होंने लिखा है कि 'मैं सोचा करती थी कि तलाक एक गंदा शब्द था जब तक कि मैं 2 बार तलाकशुदा नहीं बन गई।'
'मैं पहली बार जब तलाक से गुज़री तो मैं बहुत डरी हुई थी'
आयशा मुखर्जी ने आगे लिखा है कि 'मैं पहली बार जब तलाक से गुज़री तो मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैं असफल हो गई हूं और मैं कुछ गलत कर रही हूं, मैं अपने मां-बाप को निराश कर रही हूं , बच्चों को निराश कर रही हूं और यहां तक कि कुछ हद तक मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान को भी निराश कर रही हूं, तलाक इतना गंदा शब्द था।'
आज 'तलाक' का अर्थ मेरे लिए ये है...
- तलाक का अर्थ है खुद को चुनना और शादी के लिए अपने जीवन का बलिदान नहीं करना है।
- तलाक का मतलब है कि भले ही आप अपनी पूरी कोशिश करें कभी-कभी काम नहीं होता है।
- तलाक का मतलब है कि मेरे अद्भुत रिश्ते हैं जिन्होंने मुझे नए रिश्तों में आगे बढ़ने के लिए महान सबक सिखाया है।
- तलाक का मतलब है कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा मजबूत हूं।
- तलाक वास्तव में तलाक है जिसे कि आप जो भी अर्थ दें।












Click it and Unblock the Notifications