साजिद के खिलाफ Sherlyn Chopra का बयान नहीं हो पाया दर्ज, महिला अधिकारी की नियुक्ति की मांग
Sherlyn Chopra Vs Sajid Khan: हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था। इस केस में शनिवार को उनको बयान दर्ज करवाने के लिए जुहू पुलिस स्टेशन बुलाया गया। हालांकि अधिकारी के मौजूद नहीं होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो पाया। इसके बाद शर्लिन ने महिला अधिकारी की नियुक्ति और निष्पक्ष जांच की मांग की।

जुहू पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए शर्लिन ने कहा कि मुझे बताया गया कि जिस पुलिस अधिकारी को मेरा मामला सौंपा गया है, वो मौजूद नहीं हैं। ऐसे में मैंने अनुरोध किया कि मुझे एक महिला अधिकारी दें, ताकि मैं अपना बयान दे सकूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहती हूं। अगर वे मेरा बयान नहीं लेना चाहते हैं तो वे इसे स्पष्ट रूप से कह सकते हैं।
हनीट्रैप का आरोप
वहीं दूसरी ओर शर्लिन की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके ऊपर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगा है। हाल ही में एक्टर फैजान अंसारी ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। साथ ही बॉलीवुड वालों से उनके बायकॉट की मांग की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केवल आरोप लगने से साजिद विलेन नहीं हो जाते। अभी तक इस केस में फैसला नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्लिन बड़े स्टार्स और अमीर लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। ऐसे में पूरे बॉलीवुड को चाहिए कि उनका बायकॉट किया जाए।
शर्लिन ने कही थी ये बात
शर्लिन ने कहा कि घटना 2005 की हैं। उस वक्त साजिद ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। वो चाहती हैं कि उन्हें अब जेल भेजा जाए, क्योंकि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वो इतना पुराना मामला अब क्यों उठा रहीं, इस पर शर्लिन ने कहा कि साजिद जैसे बड़े शख्स के खिलाफ पहले आवाज उठाने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन अब उनमें हिम्मत आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications