Sheikh Adil Mushtaq: जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस का DSP शेख आदिल मुश्ताक आतंकियों का मददगार निकला!

जम्‍म-कश्‍मीर में अनंतनाग व बांदीपोरा में एनकाउंटर में भारतीय जवानों की शहादतों की खबरों के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्‍ताक आतंकियों का मददगार निकला है।

आतंकवादी कार्यकर्ता के साथ कथित संबंधों, आतंकवादी को भागने में मदद करने और एक साथी पुलिस अधिकारी को झूठा फंसाने की योजना बनाने के आरोप में डीएसपी शेख आदिल मुश्‍ताक को गिरफ्तार किया गया है।

Sheikh Adil Mushtaq

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद डीएसपी शेख आदिल मुश्‍ताक श्रीनगर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको छह दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिए गए हैं।

News Track Live की खबर के अनुसार जुलाई में पकड़े गए एक आतंकी संदिग्ध की फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक और उक्त संदिग्ध के बीच बातचीत का खुलासा हुआ था।

आदिल मुश्ताक और आरोपी ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से बातचीत और कॉल किया। आतंकवादी आरोपी और डीएसपी के बीच कम से कम 40 कॉल हुई हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आदिल मुश्ताक ने अपनी कथित संलिप्तता में आतंकवादी संदिग्ध से ₹5 लाख स्वीकार किए थे।

जुलाई में मुजम्मिल जहूर के पकड़े जाने से महज चार दिन पहले,उसने आतंकी फंडिंग मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया है कि सभी शिकायतें उपाधीक्षक द्वारा तैयार की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+