क्या सच में मां इंद्राणी ने ही मारा है अपनी बेटी शीना को?
बैंगलुरू। एक बार फिर से आरूषि मर्डर केस की तरह एक मर्डर मिस्ट्री उलझी हुई है, जी हां हम बात कर रहे हैं शीना बोरा हत्याकांड की, जिसमें शीना की हत्या का आरोप उसे जन्म देने वाली उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी पर लगा है। आज से तीन साल पहले हुए 24 वर्षीय शीना की हत्या के पीछे क्या कारण था और उसकी मां ने अगर ऐसा किया है तो क्यों किया है, इस सवाल का जवाब हर कोई खोज रहा है।
क्या सच में मां इंद्राणी ने ही मारा है अपनी बेटी शीना को?
फिलहाल अभी सब पर आरोप लगे हैं, कुछ भी साबित नहीं हुआ है सिवाय इसके कि 24 साल की शीना की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी, उसे अगवा करके गला घोंटकर मारा गया था और उसकी बॉडी को पैट्रोल डालकर जला दिया गया था।
शीना को अगवा करके हुई थी निर्मम हत्या
फौरी तौर पर जो तस्वीर सामने आयी है उसके हिसाब से इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से बेटी शीना थी, इंद्राणी की पहली शादी संजीव खन्ना से हुई थी। बाद में यह शादी टूट गई लेकिन क्यों इस बारे में राज नहीं खुला है तो वहीं इसके कुछ सालों बाद इंद्राणी की लाइफ में एंट्री हुई स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की।
फिर आगे क्या हुआ इस खबर को पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

साल 2002 में पीटर से शादी
एबीपी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इंद्राणी स्टार इंडिया में एचआर थी, तब उनके बॉस पीटर थे, काम करने के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई, यह दोस्ती प्यार में बदली और फिर यह प्यार साल 2002 में शादी में तब्दील हो गया।

शीना के बारें इंद्राणी ने क्यों बोला झूठ?
शादी के वक्त इंद्राणी 30 साल की थी और पीटर मुखर्जी 46 साल के, पीटर की यह दूसरी शादी थी, पहली शादी से उन्हों दो बेटे और एक बेटी है, हालांकि पीटर ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपना पास्ट इंद्राणी से नहीं छुपाया जबकि अब खबर आ रही है कि वो शॉक्ड हैं यह सुनकर कि शीना इ्ंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थी।

इंद्राणी को सीईओ बनाया
मालूम हो कि पीटर मुखर्जीने 2007 में 9X चैनल शुरू किया। इस कंपनी में वे खुद चेयरमैन बने और इंद्राणी को सीईओ बनाया। 9X चैनल, INX मीडिया और INX न्यूज़ को जोड़कर शुरू किया गया था। इंद्राणी शादी के बाद सीईओ बनी थीं, हालांकि दो साल बाद ही दोनों ने चैनल से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल और शीना के बीच अफेयर
शीना के बारे में बात करते हुए पीटर ने कहा है कि उन्हें पता ही नहीं था कि शीना, इंद्राणी की बेटी है वो तो उसे बहन बोलती थी, उसने झूठ क्यों बोला, यह समझ के परे है, लेकिन मेरे बेटे राहुल और शीना के बीच अफेयर था और दोनों साथ एक मुंबई के फ्लैट में रहते थे जिस पर हमें एतराज था, इसी कारण राहुल और शीना का ब्रेकअप हुआ।

इंद्राणी मुखर्जी उनकी जैविक मां
इस हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने इंद्राणी के पूर्व पति संजय खन्ना को बुधवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया।वहीं, शीना बोरा के भाई मिखाइल बोरा ने कहा कि शीना उनकी बहन थी, और इंद्राणी दोनों की मां थीं। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच से इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकता है कि इंद्राणी मुखर्जी उनकी जैविक मां है।

मिखाइल बोरा का चौंकाने वाला बयान
शीना बोरा के भाई मिखाइल बोरा ने कहा, हत्या के पीछे असल वजह कुछ और है, जिसका खुलासा मैं अभी नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि सच वही (इंद्राणी) कहें। यदि वह ऐसा नहीं करती हैं, तो मेरे पास सबूत, दस्तावेज व फोटोग्राफ हैं, जिसे मैं बाद में मीडिया में सार्वजनिक करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications