जिस वक्‍त हत्‍या हुई उस वक्‍त 2 माह की गर्भवती थी शीना बोरा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी। कहने को तो दोनों पति पत्‍नी थे, सोशलाइट थे, करोड़ों के मालिक थे, दुनिया की हर चीज उनके कदमों में थी लेकिन झूठ की बुनियाद पर खड़ी रिश्‍तों की ये इमरात मामूली झोंके से इस कदर जमींदोज हुई कि अब तमाशा बन गई है। एक लड़की का कत्‍ल हुआ तो तफ्तीश की आंच में रिश्‍तों की चिदिंया भी बिखबने लगीं। जी हां हम बात कर रहे हैं शीना बोरा मर्डर केस की। इस पूरे मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जिस वक्‍त शीना बोरा की हत्‍या की गई उस वक्‍त वो प्रेगनेंट थी।

Sheena Bora was pregnant at the time of her murder
इस खुलासे ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है। रिश्तों के भंवर में यह मर्डर मिस्‍ट्री को वर्कआउट करने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्‍नर राकेश मारिया ने गुरुवार को इंद्राणी, ड्राइवर, और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक इंद्राणी, ड्राइवर और शीना के प्रेमी राहुल से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने शीना की हत्या के बारे में बड़े दावे करने वाले मिखाइल से भी मुंबई पुलिस ने पूछताछ की।

इंद्राणी और उसके ड्राइवर के अलावा राहुल मुखर्जी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शीना गर्भवती थी लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उल्‍लेखनीय है कि राहुल मुखर्जी स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी शबनम का बेटा है जो पीटर की मौजूदा पत्नी इंद्राणी की बेटी शीना से बेहद प्यार करता था और दोनों लिव इन में रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+