जेल में खत्म हो गया इंद्राणी का ग्लैमरस लुक, अब दिखती है ऐसी बदरंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी एक समय में पार्टी की जान हुआ करती थीं। कहा तो यहां तक जाता था कि ग्लैमरस इंद्राणी मुखर्जी अगर किसी पार्टी में कोई ड्रेस पहन लेती थी तो फिर उस ड्रेस को दोबारा किसी पार्टी में नहीं पहनती थी। लेकिन अब इंद्राणी का चेहरा बदरंग हो चुका है। आज अगर आप इंद्राणी को देखें तो शायद पहचान भी ना पाएं। शुक्रवार को जब सुनवाई के लिए इंद्राणी जेल से बाहर आईं तो उनके बाल सफेद हो चुके थे।

इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी के भाई गौतम मुखर्जी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। गौतम ने बताया है कि पिछले साल अगस्त में जेल में इंद्राणी ने पीटर से कहा था कि शीना का कत्ल उसने नहीं बल्कि मिखाइल ने किया है। उसने सिर्फ शीना का शव ठिकाने लगाने में मिखाइल की मदद की थी। वो अपने बेटे को बचाना चाहती है इसलिए उसने कत्ल का इल्जाम अपने उपर ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications