अतुल कुमार बने NDRF चीफ, शीलवर्धन सिंह CISF के प्रमुख
नई दिल्ली, 10 नवंबर। केंद्र सरकार ने शील वर्धन सिंह को सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेस (CAPF) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। दरअसल 25 मई से सीआईएसएफ बिना किसी मुखिया के काम कर रहा था। सुबोध जयसवाल जोकि सीआईएसएफ के मुखिया थे उन्हें सीबीआई का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उसके बाद से ही यह पद खाली था। इससे पहले शील वर्धन सिंह आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे लेकिन अब उन्हें सीआईएसएफ के डीजी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं नेशनल पुलिस अकादमी के डायरेक्टर अतुल करवाल को एनडीआरएफ का डीजी नियुक्त किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications