अपनी शादी में बिजी TMC सांसद नुसरत जहां से नाराज हुए लोग, पूछा- कब लोगी संसद में शपथ?

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनीं खूबसूरत नूसरत जहां इन दिनों अपनी नई नवेली शादी में व्यस्त हैं, 19 जून को उन्होंने टर्की में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाई है, उन्होंने पहले 19 जून को हिंदू रीति से शादी की और उसके दो दिन बाद यानी 21 जून को नुसरत जहां ने क्रिश्चियन तरीके से ब्याह रचाया है, उनकी शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं और अभिनेत्री को काफी भला-बुरा भी कह रहे हैं।

TMC सांसद नुसरत जहां से नाराज हुए लोग

TMC सांसद नुसरत जहां से नाराज हुए लोग

दरअसल इसका कारण, नुसरत जहां का शादी की वजह से , संसद में सांसद पद की शपथ ग्रहण करने नहीं पहुंचना है, यूजर्स ने नुसरत की शादी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए ल‍िखा कि आपके पास शादी और र‍िसेप्शन का समय है लेकिन संसद में बतौर सांसद शपथ लेने का समय नहीं मिला, यही सब करना तो आपने चुनाव ही क्यों लड़ा तो कुछ लोगों ने लिखा है कि आपको देखकर अच्छा लग रहा है लेकिन ये कोई वक्त नहीं, आपको इस वक्त संसद में होना चाहिए था।

लोगों ने दे डाली नुसरत को सलाह

वैसे तो नुसरत नैसर्गिक सुंदरता की मल्लिका हैं लेकिन उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें वो हद से ज्यादा हसीन दिख रही हैं, इस तस्वीर में वो अपने पति निखिल जैन के साथ समुद्र के किनारे खड़ी हैं। इसमें नुसरत जहां सफेद रंग के डिजाइर ड्रेस में है, वहीं निखिल ने काले रंग का सूट पहन रखा है। बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी में कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं

वैसे आपको बता दें कि नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं, उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (1.3 मिलियन) है।

बसीरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं नुसरत

बसीरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं नुसरत

लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से बसीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव जीत कर सांसद बनी नुसरत जहां ने संसद भवन के बाहर से अपनी तस्वीर साझा की थी। हालांकि इस तस्वीर में पारंपरिक भारतीय परिधान नहीं पहनने के लिए उन्हें और उनकी साथी सांसद मिमि चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था लेकिन नुसरत को इस ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+