शाजिया इल्मी ने भाजपा के लिये खोले दिल्ली विधानसभा के द्वार

अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बैठे-बैठे दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के बारे में सोच रहे हैं, जबकि बाहर कहानी कुछ और ही है। शाजिया इल्मी और उनके ठीक बाद गोपीनाथ ने पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल के खिलाफ जो जहर उगला है, वह जहर अब पार्टी में बुरी तरह फैलने लगा है। इस जहर का सबसे पहला असर आप के चुने हुए विधायकों पर देखने को मिलने लगा है।
आप पार्टी के पास इस समय 28 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 31। सरकार बनाने के लिये मात्र 5 विधायक चाहिये। आप पार्टी में कुछ विधायक ऐसे हैं, जिन्हें केजरीवाल ने कभी भी मेन स्ट्रीम में अपने साथ नहीं रखा। लिहाजा वो विधायक टूट कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे कुछ विधायक हैं- बुरारी से संजीव झा, तिमारपुर से हरीष खन्ना, रोहिणी से राजेश गर्ग, शालीमार बाग से बंदना कुमारी, मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी, सदर बाजार से सोम दत्त, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से वीना आनंद, हरिनगर से जगदीप सिंह प्रमुख हैं।
वैसे यह फेहरिस्त अभी खत्म नहीं होती है। आप के कुछ विधायक जैसे- तिलक नगर से रनैल सिंह, विकासपुरी से मनिंदर यादव, दिल्ली कैंट से सुरिंदर सिंह, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, डेओली से प्रकाश जरवाल, संगम विहार से दिनेश मोहानिया, त्रिलोकपुरी से राजू ढिंगन, कांडली से मनोज कुमार और सीमापुरी से धर्मेंद्र सिंह हैं। इस लिस्ट में से कुछ के भाजपा में आने की सुगबुगाहट अभी से होने लगी है।
आप छोड़कर भाजपा में क्यों आयेंगे विधायक
ऐसा इसलिये संभव है, क्योंकि राजनीति के विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी को सबसे कम सीटें मिलेंगी। वहीं भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। जाहिर सी बात है कि ऊपर जिन विधायकों का नाम है, उनमें से शायद ही कोई चाहेगा कि वो दोबारा विधायक नहीं बने।
कब होगा यह सब?
दिल्ली विधानसभा में विधायकों का जोड़-तोड़ नये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के दूसरे ही दिन से शुरू हो जायेगा। ऐसी खबर है कि मंगलवार को ही आप पार्टी से एक विधायक टूट कर भाजपा में शामिल होगा।
भाजपा ने कहा स्वागत है
दिल्ली भाजपा के डा. हर्षवर्धन ने मीडिया से कहा है कि अगर कोई भाजपा में आता है, तो हम उसका स्वागत करेंगे। क्योंकि हमारी पार्टी दिल्ली की जनता पर दोबारा चुनाव का बोझ नहीं डालना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications