Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi को Shatrughan Sinha ने बताया पुराना दोस्त, भड़के लोग, बोले- 'खामोश बिहार चुनाव में दाल नहीं गलेगी '

Shatrughan Sinha on PM Modi 75th Birthday: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, सुबह से पीएम मोदी को बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। लेकिन किसी की बधाई पर बवाल मच गया है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन है तो वो कोई और नहीं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जिनकी शुभकामनाएं उनके लिए मुसीबत बन गई हैं।

दरअसल बॉलीवुड के 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को आज दो बार बधाई दी। पहले उन्होंने पीएम मोदी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारे मित्र और समाज के मित्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, ईश्वर आपको सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।'

Shatrughan Sinha

इसके बाद उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वो पीएम मोदी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने अपने संदेश में अंग्रेजी में लिखा- 'Once a friend, always a friend indeed, जिसका अर्थ है 'एक बार जो दोस्त बन जाए, वह सच्चे अर्थों में हमेशा दोस्त रहता है।'

'काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है' (Shatrughan Sinha)

हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा की जैसे ही ये पोस्ट सामने आई लोग उन पर भड़क गए और ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'बिहार चुनाव आते ही आपको मोदी जी मित्र दिखने लगे।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'क्या हुआ ममता दीदी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया क्या शत्रु जी', तो एक ने लिखा कि 'काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है।' अब लल्लो चप्पो करने से फायदा नहीं है'।

'बिहार चुनाव में दाल नहीं गलेगी, खामोश शत्रु' (Shatrughan Sinha)

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'बिहार चुनाव में दाल नहीं गलेगी, खामोश शत्रु'। तो वहीं एक ने लिखा कि 'याद आ रही है वही भाजपा वाली पुरानी धमक, ममता बानो से दिल भर गया??😀 भाजपा से नाता तोड़ कर आजतक किस नेता का भला हुआ है?? 🤔'

'ये दो बार wish कर रहे लग रहा मन पिघल गया हैं'

तो एक ने लिखा कि 'ये दो बार wish कर रहे लग रहा मन पिघल गया हैं' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'क्या आपकी भी घर वापसी होने वाली है शत्रु जी?' , इस वक्त जबरदस्त रूप से शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर है, हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे Shatrughan Sinha

आपको बता दें कि पीएम मोदी की खुलकर आलोचना करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की इस तरह की बधाई मोदी समर्थकों को रास नहीं आ रही है। मालूम हो कि मोदी-आडवाणी युग में सिन्हा ने राजनीति का सफर शुरू किया था। वो बिहार की लोकप्रिय हस्ती में शामिल हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

साल 2019 में कांग्रेस में चले गए थे Shatrughan Sinha

लेकिन साल 2014 में जब बीजेपी ने मोदी को पीएम चेहरा बनाया तो आडवाणी ग्रुप के नेताओं में इसका विरोध शुरू हुआ, जिसमें सिन्हा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। हालांकि भाजपा सत्ता में बंपर जीत के साथ आई लेकिन सिन्हा के तेवरों में कोई कमी नहीं आई, जिसके चलते वो पार्टी में इन्रोर होते चले गए। हालांकि मोदी को 'नमो मोदी' कहने वाले भाजपाई वो ही थे लेकिन फिर भी उनके रिश्ते मोदी गुट से सही नहीं हुए और नतीजा ये हुआ कि वो साल 2019 में कांग्रेस में चले गए।

ममता दीदी ने भी कर दिया है साइड लाइन?

लेकिन वहां भी इन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और इसके बाद इन्होंने ममता दीदी का हाथ पकड़ा। जिससे पहले इन्हें राज्यसभा जाने का मौका मिला और फिर लोकसभा सदस्य भी बने लेकिन अभी भी शायद उन्हें वो तवज्जो नहीं मिल रही है, जिसकी कल्पना उन्होंने की थी और शायद इसीलिए बीजेपी याद आ रही है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+