'जब कमल का राज आएगा, तभी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा', शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इस आयोजन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर राम मंदिर भूमि पूजन की लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर 1818 का एक संयोग भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय 2 आना के सिक्के पर एक तरफ रामदरबार अंकित था तो दूसरी तरफ कमल का फूल बना हुआ था। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब कमल का राज आएगा, तभी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
Recommended Video

राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। अपने पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "बधाई! जय श्री राम! मुंबई में हमारा निवास स्थान 'रामायण' के रूप में जाना जाता है, इसलिए हमारा परिवार सच्चे अर्थों में रामायण वासी है। बस एक सुंदर और काफी जानकारीपूर्ण चीज प्राप्त हुई। इस भव्य और उपयुक्त दिन पर इस चीज को यहां साझा कर रहा हूं। आशा है कि काश यह सच हो। सही मायने में..."।
वहीं रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।
केजरीवाल ने भी दी बधाई
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर लिखा कि भगवान राम के आशीर्वाद से भारत सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!












Click it and Unblock the Notifications