बिहार चुनाव 2020: 10 लाख नौकरी के वादे पर तेजस्वी के समर्थन उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- जो कहता है वह करता है

नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव की ओर से किए गए 10 लाख नौकरी देने के वादे का समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी ने जो युवाओं को 10 लाख नौकरी देने की बात कही है, मुझे भरोसा है वह इस वादे को पूरा करेंगे। तेजस्वी जो कहता है वह करता है और जो करता है वही कहता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए उन्हें बिहार का भविष्य बताया है।

shatrughan sinha comes in support tejashwi yadav over 10 lakh jobs promise

इंदिरा गांधी से की तेजस्वी यादव की तुलना

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि तेजस्वी यादव बहुत होनहार है और भविष्य का चेहरा है। तेजस्वी युवा शक्ति के प्रतीक हैं। राजनीति उन्हें भले ही विरासत में मिली है, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग काफी अच्छी मिली है। जिस तरीके से अपने जमाने में इंदिरा गांधी ट्रेंड होकर राजनीति में आई थीं, वैसे ही तेजस्वी यादव भी आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार में तेजस्वी नया चेहरा बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में कम लोग आ रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव की सभाओं में भीड़ उमड़ रही है।

बीजेपी लोगों को तारा दिखा देगी: शत्रुघ्न सिन्हा

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: वोटिंग से ठीक पहले सामने आया बड़ा Opinion poll | वनइंडिया हिंदी

    शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के 19 लाख रोजगार सृजन के वादे पर भी हमला बोला। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी ने 19 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही है। बीजेपी लोगों को तारा दिखा देगी। सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता इस बार जेडीयू-बीजेपी गठबंधन से पिछले 15 सालों के काम का हिसाब मांग रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''नीतीश मेरे पहले भी दोस्त थे और आज भी हैं, लेकिन इस समय मामला देश का है। देश में लोग बदलाव देख रहे हैं। मेरा पहला परिवार भारतीय जनता पार्टी ही रही है। जाहिर है परिवार के लिए मेरा कुछ लगाव है, लेकिन आज मैं किसी पार्टी विशेष का सदस्य हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+