आपको बीजेपी से दिक्कत है तो तीन तलाक दे दीजिए, शत्रुघ्न सिन्हा से बोले बाबुल सुप्रियो
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी को बोलता हूं आपको इतनी नफरत है तो क्यों रोज आकर संसद में बोलतें हैं? क्यों ऐसे हालात पैदा करते हैं कि दूसरों को बोलना पड़े 'खामोश'।
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। राजस्थान उपचुनाव के नतीजों पर ली गई उनकी तीन तलाक वाली चुटकी पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने जवाब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आपको इतनी नफरत है तो आप तीन तलाक दीजिए और खुद छोड़ दीजिए बीजेपी।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी को बोलता हूं आपको इतनी नफरत है तो क्यों रोज आकर संसद में बोलतें हैं? क्यों ऐसे हालात पैदा करते हैं कि दूसरों को बोलना पड़े 'खामोश'। ड्रेसिंग रूम की बात वहीं रहनी चाहिए। आप तीन तलाक दीजिए और खुद छोड़ दीजिए बीजेपी। गौरतलब है कि शुक्रवार को सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी को तीन तलाक देने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है।
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए तीनों सीटें जीत ली हैं। इसी पर भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी की चुटकी ली। सिन्हा शुक्रवार को ट्वीट किया, 'सत्तारूढ़ पार्टी के लिए रेकॉर्ड ब्रेकिंग खतरनाक परिणामों के साथ ब्रेकिंग न्यूज- बीजेपी को तीन तलाक देने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है। अजमेर-तलाक, अलवर-तलाक, मांडलगढ़-तलाक। हमारी पार्टी को झटका देते हुए हमारे विरोधियों ने रिकॉर्ड अंतर से चुनावों में जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications