कांग्रेस को गो-रक्षा के नाम पर हो रही हत्या के मामलों पर और मुखर होना चाहिए था: शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि हमारे अंदर अपने विश्वास पर डटकर और पूरी ताहत के साथ खड़े होना चाहिए। बिल्किस बानो, गो रक्षा के नाम पर हत्या, मुस्लिमों के घर को बुल्डोजर से गिराने जैसे मुद्दों पर हमे खुलकर और बोलना चाहिए था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के महाअधिवेशन में बोलते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गो रक्षा के नाम पर हो रही हत्या, बुल्डोजर अभियान जैसे मुद्दों पर पार्टी को और मुखर होकर बोलना चाहिए था। बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। इसमे शामिल होने के लिए तमाम कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं। शशि थरूर ने कहा कि हमे अपनी विचारधारा समावेशी भारत को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए। यह हमारी बुनियादी जिम्मेदारी है कि इस तरह के मसलों पर हम पूरी तरह से स्पष्ट रहें। भारत तभी मजबूत होगा जबतक कांग्रेस इसके लिए लड़ती रहेगी।
शशि थरूर ने कहा कि हमारे अंदर अपने विश्वास पर डटकर और पूरी ताहत के साथ खड़े होना चाहिए। बिल्किस बानो, क्रिश्चियन चर्च पर हमले, गो रक्षा के नाम पर हत्या, मुस्लिमों के घर को बुल्डोजर से गिराने जैसे मुद्दों पर हमे खुलकर और मुखर होकर बोलने की जरूरत थी। हमारी हर कोशिश देश में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने की होनी चाहिए, जोकि भारत का आधार है। हाल ही में जिस तरह से राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुई उसकी तारीफ करते हुए शशि थरूर ने इसे सफल अभियान बताया।
बता दें कि कांग्रेस के महाधिवेशन में भाजपा को हर संभव घेरने की तैयारी की जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा देशभर में लोगों में धर्म के आधार पर तनाव बढ़ा रही है। सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर इस दौरान तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाज में नफरत को बढ़ाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि देश के सामने यह बड़ी चुनौती है, भाजपा और आरएसएस ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications