सुषमा स्वराज के पति ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना तो शशि थरुर ने दी नसीहत

सुषमा स्वराज के पति ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना तो शशि थरुर ने दी नसीहत

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर दिए बयान के लिए शशि थरूर ने पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने थरूर ने कौशल से कहा, क्या अनुपम खेर की आलोचना करना राष्ट्र विरोधी काम है या दूसरे धर्म में शादी करना। आप तर्कों से बात करिए, ऐसे नहीं। थरूर ने स्वराज कौशल के पति के ट्वीट पर ये बातें लिखी हैं। कौशल ने खेर की आलोचना करने के बाद नसीरुद्दीन शाह को अहसान फरामोश कहा है।

shashi tharoor to swaraj kaushal over naseeruddin shah Anupam Kher

स्वराज कौशल के ट्वीट पर जवाब देते हुए शशि थरूर ने लिखा, गवर्नर साहब, क्या दूसरे धर्म में शादी करना या अनुपम खेर की आलोचना करना राष्ट्र विरोधी है? आप अपने दोस्त का जरूर बचाव कर सकते हैं. लेकिन उन तर्कों के आधार पर नहीं, जो आप कर रहे हैं।

दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुमप खेर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो एक जोकर हैं, उन्हें गंभीरत से लेने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा था कि लोग खेर के चापलूसी भरे स्वभाव के बारे में बता सकते हैं और यह उनके खून में है। जिसके बाद अनुपम ने एक वीडियो में नसीर को जवाब देते हुए कह, मेरे खून में हिंदुस्तान है। आप इसको समझ जाइए बस। अगर मेरी बुराई करके अगर आप एक-दो दिन के लिए सुर्खियों में आते हैं तो मैं ये खुशी आपको भेंट करता हूं।

shashi tharoor to swaraj kaushal over naseeruddin shah Anupam Kher

दोनों अभिनेताओं के बीच इस जुबानी जंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज मरहूम के पति स्वराज कौशल भी कूद गए। उन्होंने कई ट्वीट किए और नसीरुद्दीन शाह की बातों को गलत कहा। उन्होंने ट्वीट किया, 'नसीरुद्दीन शाह आप एहसान फरामोश इंसान हैं। इस देश ने आपको नाम, शोहरत, पैसा दिया, आपने दूसरे धर्म में शादी की। किसी ने आपको एक शब्द भी नहीं कहा. आपके भाई भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल बने। क्या आपको एक समान अवसर नहीं मिला?' कौशल के इसी ट्वीट पर अब शशि थरूर ने पूछा है कि खेर की आलोचना करना या दूसरे धर्म में शादी करना कोई देशद्रोह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+