सुनंदा की मौत: एसडीएम के सामने पेश होंगे शश‍ि थरूर

Shashi Tharoor
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर थरूर की संदिग्ध परिस्थ‍ितियों में दिल्ली की होटल में हुई मौत ने पूरी दिल्ली में सनसनी फैला दी है। इसस मौत की चर्चा गली चौराहों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हो रही है। मौत के पीछे का कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन हां शशि थरूर को 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना होगा।

जी हां क्योंकि भारतीय कानून के अनुसार यदि किसी महिला की शादी के सात साल के अंदर मौत हो जाये, तो पुलिस मौत को अलग ढंग से संज्ञान में लेती है। इसके अंतर्गत पति को एसडीएम के समक्ष पेश होना होता है। मौत का असली कारण कल पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खैर बात अगर सुनंदा की करें तो वो कश्मीर की रहने वाली थीं और शशि थरूर केरल के थे। भारत के दो छोर का यह मिलन बहुत चर्चा में आया था, क्योंकि थरूर की यह तीसरी शादी थी।

थरूर के पीएस विवेक कुमार ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे जब शश‍ि थरूर होटल पहुंचे तो लोगों ने बताया कि मैडम काफी देर से सो रहे हैं। पीएस ने बताया कि पहली बार जब शव देखा गया तो शव बेड पर था और हाथ पैर अकड़े हुए थे। पीएस ने बताया कि सुनंदा कल से होटल मे रुकी हुई थीं। पीएस ने बताया कि घर में पुताई चल रही थी, इसलिये दोनों होटल में रुकने गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+