आखिरकार 'अबकी बार, 400 पार' हुआ, ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने अब कसा PM मोदी पर तंज

Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ब्रिटेन में लेबर पार्टी की आम चुनाव में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के दिग्गज नेता नारा दे रहे थे, 'अबकी बार, 400 पार' लेकिन चुनावी नतीजों में वह 240 सीटों पर सिमट गए।

इसी को आधार बनाकर शशि थरूर ने भाजपा पर तंज कसा है। शशि थरूर ने ब्रिटेन चुनाव रिजल्ट के संदर्भ के जरिये कहा कि 'अबकी बार, 400 पार' आखिरकार हो गया, लेकिन किसी दूसरे देश में। असल में लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर (Keir Starmer) ने ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में 412 सीट हासिल कीं।

Shashi Tharoor

ये भी पढ़ें- 'वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए, उसे...', पेपर लीक कांड के बीच शशि थरूर के ट्वीट पर मचा बवाल

लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा नेताओं ने भविष्यवाणी की थी कि पार्टी को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। लेकिन भाजपा 240 और NDA 290 सीटें लेकर आई हैं।

जयराम रमेश बोले- ब्रिटेन के बदलाव में भारत की राजनीतिक घटनाएं याद आ रही है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ब्रिटेन में हो रहे बड़े बदलावों के बीच, एक महीने पहले भारत में घटी राजनीतिक घटनाओं को याद करना उचित होगा।

रमेश ने कहा, "एक स्वघोषित गैर-जैविक व्यक्ति को उसकी पार्टी के सांसदों ने अपना नेता नहीं चुना, बल्कि उसने खुद को गठबंधन का नेता घोषित कर लिया। यह सभी संसदीय मानदंडों को दरकिनार करने का एक व्यर्थ प्रयास है, जो चुनावों के बाद बहुत कमजोर और क्षतिग्रस्त होने के बाद अपनी छवि बचाने और निर्णायक व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करने के बाद किया गया।"

ये भी पढ़ें- Kerala Chunav Result: तिरुवनंतपुरम सीट पर अप-डाउन जारी, 3 बार के सांसद शशि थरूर क्या बना पाएंगे इतिहास?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+