आधी रात में उमर अब्दुल्ला को किया गया नजरबंद, शशि थरूर ने उनके समर्थन में कही बड़ी बात
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में चल रही उथल-पुथल के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के अलावा पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है। उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किए जाने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनके साथ अपनी सहानुभूति जाहिर की है। थरूर ने कहा कि आप अकेले नहीं हैं, उमर अब्दुल्ला। हर भारतीय आपके साथ है।

थरूर ने कहा कि संसद का सत्र अभी भी चल रहा है और हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। थरूर ने कहा कि अगर हम उन्हें पराया करेंगे तो फिर कौन बचेगा। थरूर ने ट्वीट करके पूछा कि जम्मू कश्मीर में क्या चल रहा है, आखिर क्यों नेताओं को आधी रात में नजरबंद किया जा रहा है, बावजूद इसके कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर कश्मीरी हमारे नागरिक हैं और उनके नेता हमारे सहयोगी तो मुख्यधारा के लोगों को उनका साथ देना चाहिए। अगर हम उन्हें भी पराया करेंगे तो आखिर कौन बचेगा।
इससे पहले रविवार की रात उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके लिखा था कि मुझे लगता है कि मुझे आधी रात से हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, और यह प्रक्रिया मुख्यधारा के अन्य नेताओं के खिलाफ भी शुरू हो चुकी है। क्या सच है इसके बारे में जानने का कोई रास्ता नहीं है, लेकिन अगर ऐसा है तो मैं आप सबको दूसरी तरफ देखूंगा, अल्लाह हमे बचाए। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने हमारे लिए जो भी योजना बनाई है वह हमेशा अच्छी ही होगी।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने शुक्रवार को तमाम अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से कहा था कि वह अपनी यात्रा को खत्म करके कश्मीर में रहें या फिर वापस लौट जाएं। दरअसल भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंकवादी घाटी में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications