Congress Election: शशि थरूर बोले- अंबेडकर भी राजनीति में पारिवारिक विरासत को कभी स्वीकार नहीं करते
Congress President Election: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही शशि थरूर आक्रामक अंदाज में नजर आने लगे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की चुनाव में टक्कर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से है चूंकि इस बार गांधी परिवार को अध्यक्ष पद देने के बजाय चुनाव करने पर पार्टी को मजबूर होना पड़ा तो माना जा रहा है कि खड़गे गांधी परिवार के पसंदीदा उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही विपक्ष का आरोप है कि खड़गे गांधी परिवार के रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष होंगे। वहीं अब कांग्रेस पार्टी जिस पर हमेशा परिवारवाद का आरोप लगता आया है उस पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कटाक्ष करते हुए बयान दिया है।
Recommended Video

शशि थरूर ने कहा
संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर ने एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कभी भी जाति व्यवस्था के तर्क को नहीं माना, और ये सही धारणा है कि वो कभी भी स्वीकार नहीं करते और इसकी काफी आलोचना भी करते कि राजनीतिक नेतृत्व को चुनाव योग्यता के अन्य रूपों के बजाय विरासत के आधार पर आगे बढ़ाना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार अपनी नई बुक "अंबेडकर: ए लाइफ" के विमोचन पर ये बात कही। उन्होंने कहा
अंबेडकर ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कभी भी जाति व्यवस्था के तर्क को नहीं माना उसने राजनीति में या कहीं और परिवारिक विरासत सिद्धांत को स्वीकार नहीं किया। ये
ये बात शशि थरूर ने तब कही जब संबंधित परिवारों के हाथों में सत्ता को केंद्रित करने वाली राज्य पार्टियों पर अम्बेडकर के विचारों के बारे में उनसे पूछा गया तब उन्होंने कहा
हालांकि अंबेडकर ने इसके बारे में नहीं लिखा है लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यह एक काफी सही धारणा है कि वह अस्वीकार कर देते और इस बात की काफी आलोचना करते कि राजनीतिक नेतृत्व को चुनाव या अन्य रूपों में बजाय विरासत के योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर ने गुरुवार को कांग्रेस में उनके प्रति किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर भी अपना दर्द बयां किया था उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों में खड़गे का भव्य स्वागत हो रहा है और बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचते है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा मैं ये बात सामने लाकर शिकायत नहीं कर रहा ये इसलिए है क्योंकि 22 साल से पार्टी में चुनाव नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications