Shashi Tharoor की दो टूक- राहुल को माफी मांगने की जरूरत नहीं, PM इससे भी आक्रामक बयान दे चुके हैं
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'भारत में लोकतंत्र' को लेकर कही गई राहुल गांधी की बातों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कुछ भी ऐसा नहीं कहा, जिसके कारण उन्हें माफी मांगने की जरूरत पड़े।

केरल से निर्वाचित कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor Rahul Gandhi के बयानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने माफी मांगने की बात पर कहा, राहुल को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं। बकौल शशि थरूर राहुल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरों पर नए तरह की चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा, PM Modi ने कांग्रेस के लिए बेहद आक्रामक बयान दिए हैं, राहुल ने जो भी कहा, वह इतना कठोर नहीं।
बकौल थरूर, राहुल गांधी ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जिसके लिए माफी की जरूरत हो। उन्होंने हमारे लोकतंत्र की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की और सत्ताधारी सरकार की प्रथाओं पर हमला किया है।
परंपरा पीएम ने शुरू की
उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरों के दौरान जो कुछ कहा है, राहुल के बयान उससे कहीं ज्यादा नरम है, उन्होंने सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी, पिछली सरकार पर लगातार हमला किया, कथित तौर पर प्रगति में कमी की। विदेश में इस तरह के विमर्श की शुरुआत कांग्रेस ने नहीं पीएम मोदी ने की।












Click it and Unblock the Notifications