G-20 पर शशि थरूर ने की पीएम मोदी की ऐसी तारीफ, कांग्रेस पार्टी के लिए पचाना होगा मुश्किल

भारत सरकार द्वारा जी-20 के आयोजन के बाद से कांग्रेस नेता शशि थरूर के मिजाज बदले बदले लग रहे हैं। वह मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐसी तारीफ की कि ऐसा लग रहा था कि वह सत्ता पक्ष के नेता हों। दरअसल, शशि थरूर जी-20 के भव्य आयोजन को लेकर केंद्र सरकार के बारे में बात कर रहे थे।

शशि थरूर ने जी-20 की अध्यक्षता पर बात करते हुए कहा कि जी-20 का ऐसा भव्य आयोजन आज तक किसी राष्ट्राध्यक्ष ने नहीं की। उन्होंने वास्तव में इसे एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आयोजन बना दिया। 58 शहरों में 200 बैठकें, भारी मात्रा में कार्रवाई, और सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ जी-20 को एक तरह से लोगों के जी-20 में बदलना... नागरिक समाज और थिंक टैंक की बैठकें ये सभी चीजें अभूतपूर्व थीं। शशि थरूर ने कहा कि कोई अन्य देश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है अब तक। यह, कुछ मायनों में, जी-20 के संदेश को सभी लोगों तक ले जाने का श्रेय भारत को जाता है।

Shashi Tharoor Pm Narendra Modi

लेकिन यह सत्तारूढ़ दल द्वारा जी-20 को साधन बनाने का एक प्रयास भी है कुछ ऐसा जो राजनीतिक रूप से उनके लिए एक संपत्ति बन जाएगा। भारत ने कई शिखर सम्मेलनों की मेजबानी की है। सत्तारूढ़ दल ने कभी भी अपने नेतृत्व का इस तरह से जश्न नहीं मनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+