Shashi Tharoor कितनी बार दे बैठे दिल? 3 बीवियों में पहली कौन? किससे कितने बच्चे? पढ़ें शशि थरूर की 'इश्कियां'
Shashi Tharoor: कांग्रेस के मशहूर नेताओं में से एक शशि थरूर इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं, उन्हें केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पूरी दुनिया को देने वाले प्रतिनिधिमंडल का मेंबर बनाया गया है, जिस पर विवाद भी शुरू हो गया है, उनकी पार्टी कांग्रेस को ही इस बात पर मिर्ची लग गई है तो वहीं दूसरी ओर थरूर ने इस बात के लिए मोदी सरकार को 'शुक्रिया' कहा है।
असल जिंदगी में तीन शादी रचाने वाले शशि थरूर का विवादों संग 'चोली दामन' जैसा रिश्ता रहा है, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लोगों के बीच हमेशा चर्चित रहते हैं। 5 फिट 9 ईंच के शशि थरूर ने लाइफ में तीन बार मोहब्बत करके शादी रचाई लेकिन इसके बावजूद 69 बरस के थरूर को जीवनसाथी का सुख नहीं मिला और वो आज अपना जीवन तन्हा ही गुजार रहे हैं।
आपको बता दें कि शशि थरूर, जुड़वा बेटों के पिता हैं, ये संतान उन्हें पहली शादी से हैं, शशि थरूर को लाइफ में पहली बार मोहब्बत बंगाली और कश्मीरी मिक्स बाला 'तिलोत्तमा मुखर्जी' से हुईं। कहते हैं कि 'तिलोत्तमा मुखर्जी 'अपने कॉलेज में 'Beauty with Brain' कहलाती थीं, शशि थरूर उनसे काफी प्रभावित हुए और जल्द ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
कैलाशनाथ काटजू की पोती हैं 'तिलोत्तमा मुखर्जी'
'तिलोत्तमा मुखर्जी' भी एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती हैं, दरअसल वो 'कैलाशनाथ काटजू' की पोती हैं, जो कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय रक्षा मंत्री रह चुके हैं। 'तिलोत्तमा मुखर्जी', न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं , उनकी और थरूर की शादी साल 1981 में हुई, जिनसे इनको दो बेटे 'कनिष्क' और 'ईशान' हैं लेकिन राजनीति जगत का ये पॉवर कपल साल 2007 में अलग हो गया।
शशि थरूर ने विदेशी बाला खूबसूरत 'चेरिस्टा गिल्स' से शादी की
हालांकि दोनों के तलाक की असल वजह तो किसी को पता नहीं चली लेकिन इसके चंद महीने के बाद ही शशि थरूर ने विदेशी बाला खूबसूरत 'चेरिस्टा गिल्स' से शादी की थी। जिसके बाद कहा जाने लगा कि 'शशि थरूर की पहली शादी टूटने की वजह गिल्स से उनका अफेयर था।' आपको बता दें कि गिल्स मूल रूप से कनाडियन थीं और संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग में डिप्टी सेक्रेट्री थीं। शशि थरूर और वो संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने के दौरान ही करीब आए थे।
साल 2010 में थरूर ने 'सुनंदा पुष्कर' से की तीसरी शादी
लेकिन ये शादी भी चली नहीं और साल 2010 में थरूर और गिल्स अलग हो गए, वजह इस बार भी साफ नहीं थी लेकिन इसी के कुछ वक्त बात थरूर ने बेइंतहा खूबसूरत और बिजनेस वुमन 'सुनंदा पु्ष्कर' से तीसरा विवाह किया, जिसके बाद एक बार फिर से अटकलें लगने लगीं कि गिल्स से शादी टूटने का कारण शायद सुनंदा से थरूर का अफेयर था।
2014 में सुनंदा पुष्कर, दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं
फिलहाल जिंदगी और राजनीति की गाड़ी में आगे बढ़ते हुए शशि थरूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी लेकिन साल 2014 में 'सुनंदा पुष्कर', दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं थीं, इस खबर ने पूरे राजनीतिक जगत को हिलाकर रख दिया था।
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से था शशि थरूर का अफेयर?
इस मौत के लिए शशि थरूर को जिम्मेदार ठहराया गया, कहा गया कि उन दिनों थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार 'मेहर तरार' के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से सुनंदा तनाव में थीं और उन्होंने इसी के चलते डिप्रेशन में आकर दवाई की ज्यादा मात्रा खा लीं जो कि उनकी मौत की वजह बनी, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें निर्दोष साबित कर दिया।
'मानसून वेडिंग' फेम मीरा नायर संग किया थियेटर
थरूर 'मानसून वेडिंग' फेम मीरा नायर के साथ थियेटर भी कर चुके हैं, कहा जाता है कि मीरा नायर भी उनसे एक वक्त में काफी प्रभावित थीं, हालांकि इस बारे में कभी भी दोनों ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थकते नहीं है।
क्यों हैं कांग्रेस तिलमिलाई हुई?
शशि थरूर को केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पूरी दुनिया को देने वाले प्रतिनिधिमंडल का मेंबर बनाया है, जिससे कांग्रेस में खलबली मची हुई है, तो वहीं दूसरी ओर थरूर ने इस बात के लिए मोदी सरकार को 'शुक्रिया 'कहा है।मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा कि 'वे इस निमंत्रण से खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जब देश के हित की बात आएगी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।'
'जो लोग भारत के लिए बोलते हैं उनसे राहुल गांधी नफरत क्यों करते हैं'
बता दें कि थरूर को लेकर कांग्रेस के ही अंदर विरोध चल रहा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेतागण उनसे काफी नाराज चल रहे हैं, जिस पर अब भाजपा ने तंज कसते हुए सवाल किया है 'जो लोग भारत के लिए बोलते हैं उनसे राहुल गांधी नफरत क्यों करते हैं? उन्हें तो खुद थरूर के लिए खुश होना चाहिए।'
बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं शशि थरूर?
फिलहाल इन सारी बातों के कारण शशि थरूर न्यूज गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पिछले काफी वक्त से वो पीएम मोदी और भाजपा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से ये बात भी कही जा रही है कि 'हो सकता है वो बीजेपी ज्वाइन कर लें?' हालांकि जब भी उनसे ये प्रश्न किया जाता है तो वो मुस्कुराकर जवाब टाल देते हैं, फिलहाल इस वक्त थरूर बनाम कांग्रेस में जंग चल रही है, जिस पर बीजेपी की ओर से भी जमकर मजे लिए जा रहे हैं।















Click it and Unblock the Notifications