Weather Forecast: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल,16 जिलों में Orange Alert जारी, मानसून पर आया बड़ा Update
Weather Forecast: शनिवार से बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में भारी बरसात हुई है, जिसकी वजह से आईटीसिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु में कई जगहों पर पानी भर गया,जिससे लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही और आज भी सिटी में बरसात होने की आंशका है, जिसके लिए Orange Alert जारी किया गया है।
हालांकि बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में कमी आई है। आईएमडी ने एक दिन पहले ही राजधानी बेंगलुरु सहित 16 जिलों में भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी किया था और लोगों से एहतियात बरतने को कहा था।

ये अलर्ट आज से लेकर अगले 4 दिनों के लिए भी है। IMD के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण की वजह से कर्नाटक में बरसात हो रही है और सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक चालू रहेगा।
आज इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी
बेंगलुरु, मैसूर, उडुपी, दावणगेरे, चिकमगलूर, हासन, शिवमोग्गा, बेलगावी, कोडागु, धारवाड़, रायचूर और उत्तर कन्नड़ में आज भी मध्यम से तेज बारिश की आशंका है। बरसात के दौरान तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना बनी हुई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी ( 19 मई के लिए)
बल्लारी (बेल्लारी), उत्तर कन्नड़, शिवमोग्गा (शिमोगा), दावणगेरे, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, हासन, कोडागु, चामराजनगर, तुमकुरु, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, रामानगर, मांड्या और चिक्कबल्लापुर, मैसूर में 19 मई को भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोग रखें इन बातों का ख्याल (Weather Forecas)
- बारिश के अलर्ट के बीच लोग गैर जरूरी यात्रा से बचें।
- बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न हों, विशेषकर बिजली चमकने के समय।
- जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
- मौसम अपडेट के लिए नियमित रूप से समाचार या मौसम विभाग की वेबसाइट देखें।
समय से पहले आएगा मानसून! ( Monsoon Updates)
मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि इस बार मानसून समय पर ही दस्तक देगा। ताजा स्थिति के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वक्त दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरोस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है और इसकी गति फिलहाल तेज है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि इस बार मानसून 27 मई के आस-पास यानी कि समय से पहले ही केरल के तट पर पहुंच सकता है। आम तौर पर ये एक जून तक केरल में प्रवेश करता है। मौसम विभाग ने इस बार अच्छी खासी मानसूनी बारिश की उम्मीद जताई है।












Click it and Unblock the Notifications