दिल्ली में हिंसा की घटना पर गुस्साए शशि थरूर, कहा- लाल किले पर और कोई झंडा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

नई दिल्ली। Farmers Violence in Delhi देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के हिंसक प्रदर्शन ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। सभी राजनीतिक दलों की तरफ से इस हिंसक प्रदर्शन की घोर निंदा की जा रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शशि थरूर ने कहा है कि हम भले ही किसानों के आंदोलन के समर्थन में हैं, लेकिन इस तरह की अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shashi Tharoor

Recommended Video

    Farmers Tractor Rally हुई हिंसक, Red Fort पर किसानों ने फहरा दिया अपना झंडा | वनइंडिया हिंदी

    लाल किले पर और कोई झंडा नहीं चलेगा- शशि थरूर

    शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने किसानों के विरोध प्रदर्शन को शुरुआत से ही समर्थन दिया है, लेकिन मैं अराजकता को सहन नहीं कर सकता और गणतंत्र दिवस पर कोई और झंडा नहीं, लाल किले पर केवल तिरंगा लहराया जाना चाहिए।

    दिल्ली में हिंसक हुए किसान

    आपको बता दें कि सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में घुसे किसानों ने पहले तो आईटीओ पर जमकर उत्पात मचाया। वहां पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों के साथ प्रदर्शनकारियों की हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तो वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर पथराव किया। इसके बाद प्रदर्शकारी लाल किले तक पहुंच गए, जहां उन्होंने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे की जगह कोई और झंडा फहरा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+