दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े डॉन अबू सलेम के शार्प शूटर्स
आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले उस्मान खान ने अपनी पत्नी को 3 जून को गोली मार दी थी।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन शूटरों पर दिल्ली व मुंबई में जबरन वसूली, फिरौती, हत्या, हत्या का प्रयास, नकली नोटों की सप्लाई व धमकी देने के करीब दर्जन भर मामलों में शामिल होने का आरोप है।

इनकी पहचान उस्मान खान उर्फ जान उस्मान और शहबाज अंसारी है। आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले उस्मान खान ने अपनी पत्नी को 3 जून को गोली मार दी थी। अस्पताल में भर्ती पत्नी ने इस बारे में बयान दिया था तो पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज भी किया था।
तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पूछताछ में यह पता चला कि उसकी पत्नी उसके खिलाफ डाबड़ी थाने में शिकायत करने गई थी तो इस बात से नाराज होकर उसने उस पर गोली चलाई थी। उस्मान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने किसी साथी से रुपये लेने के लिए आया था।












Click it and Unblock the Notifications