दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जामिया में देशद्रोही भाषण देने और दंगे भड़काने का आरोप
नई दिल्ली। शरजील इमाम के खिलाफ 15 दिसंबर 2019 को जामिया में देशद्रोही भाषण देने और दंगे भड़काने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी गई है। शरजील इमाम को देशद्रोही भाषण देने और दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सबूतों के आधार पर, शरजील के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
Recommended Video

शारजील इमाम के वकील अहमद इब्राहिम ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने पूरी चार्जशीट नहीं देखी है जो दिल्ली पुलिस ने दायर की है। चार्जशीट देखने के बाद इसके बारे में आगे कदम उठाएंगे। देशद्रोही भाषण देने और दंगे भड़काने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से जिले से गिरफ्तार किया था। शरजील इमाम भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने के बाद से फरार था और कई दिनों के बाद उसको बिहार से गिरफ्तार किया गया था। शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 25 जनवरी को मामला दर्ज किया था।
शरजील से पूछताछ और मामले की जांच में यह पता चला था उसने 13 दिसंबर को जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और भाषण भी दिया था। आरोप है कि शरजील ने अपने भाषण में दंगा के लिए लोगों को उकसाया था। 15 दिसंबर को एक समुदाय विशेष के छात्रों और स्थानीय लोगों ने एनएफसी और जामिया इलाके में जमकर दंगे किए।
राजद्रोह मामले में जहानाबाद से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक, शरजील इमाम ने इस पैंफलेट को कई मस्जिदों के अलावा अन्य जगहों पर बांटा और बंटवाया था। शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो असम को भारत से काटने की बात कह रहा था। उसने कहा था कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications