खास इंटरव्यू: शरद यादव ने PM मोदी को घेरा, नीतीश कुमार भी निशाने पर
नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, उस पर सियासी संग्राम जारी है। इस बीच जेडीयू से निष्काषित और राज्यसभा से बाहर किये गए वरिष्ठ नेता शरद यादव ने अपनी राज्यसभा सदस्यता के रद्द होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ सवाल पूछने पर ही उन पर ये कार्रवाई की गई है| शरद यादव ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गुजरात विधानसभा चुनाव से लेकर बिहार की सियासत में हुए उठापटक पर खुलकर अपनी रखी। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी पर अपनी दावेदारी कायम रखी|
शरद यादव ने बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने जनता से किया वादा-विश्वास तोड़कर विपक्ष में बैठे लोगों की गोद में जाकर गए। जो लोग विरोध में थे विपक्ष में बैठने का जनता फैसला दिया था, उनके साथ ये जाकर बैठ गए। शरद यादव ने कहा कि ये चाहते थे कि हम भी मंत्री बन जाएं लेकिन हम तैयार नहीं हुए, ये केवल राज्यसभा सदस्यता का मामला नहीं है, मैं उनके पाप में शामिल नहीं हुआ तो उन्होंने मेरे खिलाफ ये कार्रवाई की गई। मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग रोज संविधान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications