PM के शपथ ग्रहण में VVIP सेक्शन में आमंत्रित थे शरद पवार, राष्‍ट्रपति भवन ने बताया

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार को पांचवी पंक्ति में सीट दिए जाने के चलते समारोह में न आने के विवाद के बाद राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि पवार को वीवीआईपी भाग में आमंत्रित किया गया था, जहां सर्वाधिक वरिष्ठ लोगों को बैठाया गया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि शरद पवार को पांचवी पंक्ति में नहीं बल्कि वीवीआईपी पंक्ति में जगह दी गई थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि पवार को वहां जगह दी गई थी जहां सभी वरिष्ठ नेता बैठे थे।

PM के शपथ ग्रहण में VVIP सेक्शन में आमंत्रित थे शरद पवार, राष्‍ट्रपति भवन ने बताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सेक्रेटरी अशोक मलिक ने कहा कि पवार की सीट पहली पंक्ति के वीवीआईपी सेक्शन में थी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 30 मई को शरद पवार को वी सेक्शन में बैठने के लिए आमंत्रित किया गया था, जहां लगभग सभी बड़े नेता बैठे थे। यहां तक कि वी सेक्शन में भी उनको फर्स्ट रो में सीट दी गई थी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से ये सफाई तब आई है जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आई थी कि पांचवी पंक्ति में सीट मिलने के कारण शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि पवार की पार्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से सीट न मिलने की बात से खफा थी। बता दें 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। जिसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं समेत शरद पवार को भी निमंत्रण भेजा गया था। पवार को तय प्रोटोकॉल के अनुरूप सीट नहीं मिलने के कारण उनकी पार्टी भी नाराज थी और वह कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+