उद्धव के बयान पर पवार ने ली चुटकी, कहा- 30 साल से देख रहे विधान भवन पर भगवा फहराने का सपना

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सत्ता पाने के लिए शिवसेना ने अपने पुराने दोस्त बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया, लेकिन बीच-बीच में उनके बीच राजनीतिक मतभेद उभर कर सामने आ ही जाते हैं। हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से अपने दम पर सरकार बनाने का आह्वान किया था। जिस पर अब एनसीपी ने चुटकी ली है।

ncp

दरअसल सीएम उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। शिवसेना विधायक और प्रवक्ता प्रताप सरनाईक के मुताबिक ऑनलाइन बैठक में सीएम उद्धव ने अपने बल पर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से और ज्यादा मेहनत करने की अपील की। इस पर शिवसेना की ही सहयोगी पार्टी एनसीपी ने तंज कसा है।

एनसीपी चीफ शरद पावर ने कहा कि इस तरह की अपील रूटीन बात है। शिवसेना बीते 30 साल से महाराष्ट्र विधान भवन पर शिवसेना का भगवा फहराने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक उनका ये सपना साकार नहीं हो पाया। पवार के मुताबिक इस पर कोई अन्य अर्थ लगाने की जरूरत नहीं है। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी, बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए साथ आए हैं। इसके अच्छे परिणाम भी हैं, मैं केवल ये कह सकता हूं, एक साथ शासन करो। पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात जो भी फैसला कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए बाध्यकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+