पवार ने बढ़ाई कांग्रेेस की टेंशन, कहा कोर्ट के फैसले के बाद मोदी पर बहस की जरुरत नहीं

पिछले कई दिनों से जिस तरह से दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है उससे इशारा तो कम से कम इसी तरफ ही है कि भाजपा और एनसीपी में करीबी बढ़ रही है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कह दिया कि 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर अदालत का फैसला आने के बाद इस पर बहस की कोई जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी ऐसी ही टिप्पणी की थी कि कोर्ट के फैसले के बाद गुजरात दंगों को लेकर नरेन्द्र मोदी पर बहस नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाये जाने लगे कि राकांपा का रुख बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के प्रति नरम हो गया है। प्रफुल्ल पटेल के बाद एक बार पिर से शरद पवार ने कहा है कि अगर अदालत ने अपना फैसला दे दिया है, तो इस पर किसी तरह की बहस का सवाल नहीं उठता। हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और इस पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications