शरद पवार के स्टाफ से छह लोग कोरोना संक्रमित, एनसीपी चीफ की रिपोर्ट निगेटिव

नई दिल्ली। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थिथ घर के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए हैं। इसमें चार उनके सुरक्षाकर्मी बताए गए हैं। घर में कार्यरत छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शरद पवार ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद पवार ने अगले कुछ दिन आइसोलेशन में रहने का फैसला लिया है।

शरद पवार कोरोना, Sharad Pawar corona, Sharad Pawar staff Six persons test Covid19 positive, ncp, Sharad Pawar, mumbai, coronavirus, शरद पवार

79 वर्षीय शरद पवार ने अपने सुरक्षाकर्मियों और कुछ सहयोगियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पिछले सप्ताह ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच कराई थी। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार कोविड-19 जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर वह कम से कम चार दिनों के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए हैं और किसी से ना मिलने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि पवार हालांकि संक्रमित नहीं हैं लेकिन उन्हें अगले कुछ दिन तक किसी दौरे पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के मुताबिक संक्रमित पाए गए शरद पवार के रसाईये और सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने के प्रयास कर उनकी जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में कई नेताओं में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल का नाम भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को पाटिल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और कराड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण, कांग्रेस नेता असलम शेख, जितेंद्र अह्वाड, धनंजय मुंडे, राकांपा के संजय बंसोद और शिवसेना के अब्दुल सत्तार संक्रमित पाए गए और इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 6 लाख के करीब पहुंच गए हैं और मृतकों की कुल संख्या 20,000 के पार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+