'संसद में धरना मना है', आदेश पर शरद पवार बोले- स्पीकर ने बताया, ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं
नई दिल्ली, 15 जुलाई। संसद में धरना या प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वहां पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। शरद पवार ने कहा कि उन्हें स्पीकर ने यह जानकारी दी है।
Recommended Video

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में एनसीपी नेता ने बताया कि हमें लोकसभा के स्पीकर का एक बयान मिला है जिसमें कहा गया है कि वहां पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। पवार ने आगे कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता कल दिल्ली में बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।
क्या है मामला?
संसद में शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले एक नया आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संसद में किसी भी धरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्यसभा के महासचिव के ताजा आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए इसके परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को राज्य सभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के आदेश को ट्विटर पर शेयर किया था। इस आदेश में कहा गया था कि "सदस्य संसद भवन परिसर का इस्तेमाल किसी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या फिर किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।"
इस आदेश को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने कैप्शन भी दिया था जिसमें लिखा विषगुरु का सबसे ताजा आदेश- ड(ध)रना मना है।












Click it and Unblock the Notifications