Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शरद पवार की महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे से मुलाकात, 1 घंटे तक चली बैठक: सूत्र

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि, लगभग एक घंटे तक चली बैठक दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले "वर्षा" में हुई। बैठक से कुछ दिनों पहले शरद पवार ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री से प्याज की कीमतों और बाढ़ राहत पैकेज के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हालांकि ऐसी भी खबरें आ रही है कि, अगामी विधानपरिषद के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो सकती है।

Sharad Pawar called on Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray in Mumbai

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उनके कोटे से राज्य विधान परिषद में नामांकन के लिए 12 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश के प्रस्ताव पर चर्चा करने के एक दिन बाद यह बैठक हुई है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोटे से राज्य की विधान परिषद में मनोनयन के लिये 12 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी थी। महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों के कोटे से 4-4 उम्मीदवार देने हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद की राज्यपाल मनोनीत 12 सीट में से एक पर शिवसेना अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। मातोंडकर के अलावा मराठी अभिनेता तथा शिवसेना नेता आदेश बांडेकर, गायक आनंद शिंदे, भाजपा छोड़ राकांपा में शामिल हुए एकनाथ खड़से और किसान नेता राजू शेट्टी के नामों की भी चर्चा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने भी उर्मिला को विधान परिषद के लिए उमीदवार बनाने के लिए सम्पर्क किया था लेकिन उर्मिला ने कांग्रेस का उमीदवार बनने का ऑफर स्वीकार नहीं किया। बीजेपी से इस्तीफा देकर एनसीपी के शामिल हुए एकनाथ खडसे को भी NCP अपने राज्यपाल नियुक्त सदस्य बना सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+